{"_id":"dc20509c9e7b6e4e2392dfd1cd4ee11d","slug":"winters-sunshine-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप का मजा लेना चाहते हैं तो इधर ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप का मजा लेना चाहते हैं तो इधर ध्यान दें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
इस बार सर्दी में अच्छी खबर है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जनवरी तक दिन में धूप खिली रहेगी।
आमतौर पर नए साल के पहले सप्ताह में सूरज के दर्शन मुश्किल से ही होते थे मगर इस बार ऐसा नहीं है।
मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल के मुताबिक दिसंबर के अंतिम दो दिन हुई बारिश से बादल छंट गए हैं और आसमान साफ है। इसलिए अब धूप के दर्शन हो रहे हैं।
हालांकि देर रात और सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा।
तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहेगा।