फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter session of Haryana Vidhansabha begins from today

Haryana News: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर विपक्ष ने घेरने की बनाई रणनीति

Mon, 26 Dec 2022 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 12:36 AM IST
सार

सत्र के पहले दिन सबसे पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्न काल शुरू होगा। प्रश्न काल में महम से विधायक बलराज कुंडू ने एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी का सवाल उठाया है। कुंडू ने सरकार से पूछा है कि एमबीबीएस डिग्री के लिए नई बॉन्ड नीति गरीब विद्यार्थियों के लिए कितनी लाभकारी है।

विज्ञापन
Winter session of Haryana Vidhansabha begins from today
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का 26 से 28 दिसंबर तक चलने वाला शीतकालीन सत्र हंगामेदार होगा। सत्र के शुरुआत वाले दिन से ही सदन में एमबीबीएस की बॉन्ड पॉलिसी का मुद्दा उठाया जाएगा। वहीं, विपक्षी दल बेरोजगारी, प्रॉपर्टी आईडी, फसल खराब, डीएपी की कमी आदि मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। खासकर कांग्रेस राहुल गांधी की तीन दिन हरियाणा में रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टूटी सड़कों, बिजली और पानी की समस्याओं को भी सदन में उठाएगी। इसके लिए कांग्रेस ने सोमवार सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


सत्र की अवधि को लेकर अंतिम निर्णय सोमवार सुबह होने वाली सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा। भाजपा पहले से ही सरकार की उपलब्धियां गिनाने और विपक्षियों की काट के लिए पूरी रणनीति तैयार कर चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी हुई है। सरकार ने बॉन्ड पॉलिसी से लेकर तमाम मुद्दों का सरकार आंकड़ों समेत जवाब देने के लिए तैयारी की है। इसी प्रकार, डिप्टी सीएम जजपा विधायकों की बैठक लेकर सत्र को लेकर प्राथमिकताएं पहले से ही तय कर चुके हैं। सत्ताधारी पार्टियों के विधायकों ने भी अपने-अपने हलके की समस्याओं और लंबित चल रही परियोजनाओं को लेकर सवाल लगाए हैं।
विज्ञापन


कुंडू उठाएंगे एमबीबीएस पॉलिसी का मुद्दा
सत्र के पहले दिन सबसे पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्न काल शुरू होगा। प्रश्न काल में महम से विधायक बलराज कुंडू ने एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी का सवाल उठाया है। कुंडू ने सरकार से पूछा है कि एमबीबीएस डिग्री के लिए नई बॉन्ड नीति गरीब विद्यार्थियों के लिए कितनी लाभकारी है। साथ ही वर्ष 2014 से अब तक कितने चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे अभय 
ऐलनाबाद से इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला ने जहरीली शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। इसके लिए वे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। इसके अलावा स्कूलों के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल किए जाएंगे। चौटाला का सवाल है कि वर्ष 2019 में राज्य में राजकीय प्राथमिक, उच्च माध्यमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कितने थे। अब कितने विद्यालय हैं और समायोजित किए गए राजकीय विद्यालयों की संख्या कितनी है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों के साथ-साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया है। प्रदेश में बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर भी सवाल उठाया है।

तीन दिन के सत्र में पूछे जाएंगे 60 सवाल
तीन दिन चलने वाले सत्र में इस बार 52 विधायकों ने 311 तारांकित और 22 ने 171 अतारांकित सवाल दिए थे। ड्रॉ के जरिये 60 सवाल चुने गए हैं। इस बार एक भी काम रोको प्रस्ताव नहीं है। इसके अलावा 25 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और एक लघु अवधि प्रस्ताव विधायकों ने भेजा है। सत्र रोजाना सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। बीच में एक घंटे का भोजनावकाश रहेगा।

तीन विधेयक होंगे पेश

  • हरियाणा नगरीय अचल संपति कर (सूची विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक 2022
  • हरियाणा लघु नगर (कर-विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक 2022
  • हरियाणा नगर पालिका (कर-विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक 2022

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार सुबह अपने चंडीगढ़ आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। प्रदेश के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विधायक पहले से तैयारी कर चुके हैं। साथ ही यह भी पहले से ही तय हो चुका है कि कौन सा विधायक कौन सा मुद्दा उठाएगा। अब बैठक में राहुल गांधी की तीन दिन की हरियाणा में रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आई दिक्कतों को भी सदन में जोर-शोर से उठाने की तैयारी है। मेवात के पिछड़ेपन से लेकर टूटी सड़कें और बिजली काटने के मामले को भी शून्यकाल में उठाया जाना तय है।

सत्र से पहले सरकार की अहम बैठक
विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार शाम को प्रदेश सरकार की अहम बैठक हरियाणा निवास में हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री भी शामिल रहे। साथ ही तमाम आला अधिकारियों ने भी बैठक में शिरकत की। बैठक में विधायकों के सवालों को लेकर अधिकारियों ने ब्रीफिंग दी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री की ओर से सभी को रात्रि भोज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed