{"_id":"5de8b4258ebc3e54807c4f67","slug":"winter-season-weather-forecast-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, दिन में धूप निकलने से मिलती राहत, पर रात में खूब ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, दिन में धूप निकलने से मिलती राहत, पर रात में खूब ठंड
Thu, 05 Dec 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे गलन बढ़ती जा रही है। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। हालांकि वीरवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह शीतलहर चलने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन जैसे ही धूप शीतलहर का प्रकोप कम हो गया।
धूप में तेजी कुछ देर तक रही लेकिन दोपहर के बाद एक बार फिर से गलन बढ़ने लगी और शाम को तापमान में गिरावट आ गई। मंगलवार की रात और बुधवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वीरवार को भी दिन में धूप खिलने के आसार हैं।
इससे ठंड से राहत मिलेगी लेकिन रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने से गलन रहेगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वीरवार को अधिकतम तापमान कुछ गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में एक डिग्री तापमान के गिरने से ठंड में कुछ इजाफा होगा। यही हाल शनिवार को रहने की संभावना है।