फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter has started in the city, day temperature started falling

Chandigarh News: शहर में सर्दियों की हुई शुरुआत, गिरने लगा दिन का तापमान

Thu, 19 Oct 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Winter has started in the city, day temperature started falling
चंडीगढ़। शहर में सर्दियों की शुरुआत होने लगी है। तेज धूप के बावजूद दिन का तापमान अब 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया जाने लगा है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है। इसका असर ये हुआ है कि एसी के बाद अब पंखे की तेज हवा भी कंबल लेने को मजबूर करने लगी है। बुधवार को शहर में पूरे दिन तेज धूप रही लेकिन सूरज की रोशनी अब लोगों को चुभ नहीं रही। शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। हालांकि अब रात के साथ सुबह और दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed