फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wings action spread NCB drug trade big Punjab

ड्रग्स के खिलाफ एनसीबी को फैलाने होंगे कार्रवाई के पंख, पंजाब में नशे का बड़ा कारोबार होनी चाहिए कार्रवाई

Tue, 29 Sep 2020 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wings action spread NCB drug trade big Punjab
चंडीगढ़। अभिनेता सुशांत सिंह सुसाइड केस के बाद अचानक मायानगरी में ड्रग्स को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है। कई अभिनेता व अभिनेत्रियां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की राडार पर हैं और पूछताछ चल रही है। देशभर में नशा करने वाले बड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस नशे के कारोबार की रीढ़ तोड़ने के लिए एनसीबी को हर जगह, हर प्रदेश में छापामार कार्रवाई करते हुए इसकी जड़ों तक पहुंचना होगा। नशे से जुड़े माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे धकेलना होगा। यह कहना है कि युवाओं का। बोले, मायानगरी तक ही यह छापामार कार्रवाई नहीं रहनी चाहिए बल्कि देश के उन प्रदेशों में भी हो, जहां नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। युवाओं ने कहा कि पंजाब में भी नशे के केस लगातार बढ़े हैं। चंडीगढ़ समेत पंजाब आदि प्रदेशों में भी कार्रवाई होनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या कहते हैं युवा..
विज्ञापन

हर जगह हो छापामारी
नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। यह युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके कारण घर बर्बाद हो रहे हैं। इसके लिए एनसीबी को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन प्रदेशों में भी छापामार कार्रवाई हो, जहां पर नशा प्रचुर मात्रा में फैला हो। - अनुज सिंह, छात्र पीयू
विज्ञापन

कड़ी होनी चाहिए कार्रवाई, डर जरूरी
डर सबसे बड़ी चीज है। यदि एनसीबी की ओर से अभी इस प्रकरण पर देशभर में कार्रवाई की गई और जिम्मेदारों को सलाखों के पीछे भेजा गया तो इसका असर होगा। ड्रग्स के केस कम होंगे। इसलिए कार्रवाई कड़ी होनी चाहिए। - आशीष पाल, छात्र पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में भी नशे का कारोबार बढ़ा
मुंबई के अलावा कई प्रदेश ऐसे हैं, जहां नशा तेजी से फैला है। पंजाब में तमाम परिवार इससे प्रभावित हैं। युवाओं में नशा तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी है। मुंबई के अलावा अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जाए। - जतिन सिंह, छात्र, पीयू

युवाओं को रोजगार देना जरूरी
नशे की गिरफ्त में सर्वाधिक 19 से 35 साल के लोग हैं। यह पूरी तरह युवा हैं। बेरोजगारी भी इसका एक कारण है। यदि रोजगार मिले तो युवाओं को काम मिलेगा और उनका ध्यान दूसरे कामों में लगेगा। - विजय कुमार, छात्र पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed