फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winds will run at a speed of 50 km with heavy rain, the weather will change due to the impact of toute

तेज बारिश के साथ 50 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, ताउते के असर से आज बदलेगा मौसम

Tue, 18 May 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Winds will run at a speed of 50 km with heavy rain, the weather will change due to the impact of toute
चंडीगढ़। साल का पहला चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात के तटीय क्षेत्रों पर टकराने के बाद उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। 18 मई यानी मंगलवार की रात से इसका प्रभाव दिखने लगेगा। 19 मई को चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में तेज बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले दिन 20 मई को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

ताउते के प्रभाव का जिस तरह से अनुमान लगाया जा रहा है, उसके मुताबिक 19 मई को साल की सबसे तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 20 से 40 एमएम बारिश की संभावना है, जबकि एक दो स्थानों में 70 एमएम तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इसका प्रभाव 20 मई को भी जारी रह सकता है। लेकिन बीते दिन के मुकाबले कमजोर रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गुजरात के तटीय क्षेत्र में टकराने के बाद इस क्षेत्र में एक सर्कुलेशन बनेगा। इसके प्रभाव से पूरे उत्तर भारत में बारिश होगी।
विज्ञापन

बारिश से पहले चंडीगढ़ में दिन का तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 56 और न्यूनतम 30 रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
18 मई : बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
19 मई : पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। अच्छी बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्र्री दर्ज किया जाएगा। तेज गति से हवाएं चलेंगी।
20 मई : बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना रहेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed