{"_id":"18d77929a1a4d7a2330440c9e9a909ec","slug":"will-share-the-stage-together-birendra-selja","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एक मंच साझा करेंगे हरियाणा के ये दो दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एक मंच साझा करेंगे हरियाणा के ये दो दिग्गज
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की राजनीति के दो दिग्गज नेता रविवार को सेक्टर-पांच में एक साथ मंच साझा करेंगे।
अंबाला संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विभोर बतरा की ओर से आयोजित तालमेल कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर दोनों नेता एक साथ लोगों से बारी-बारी मुलाकात करेंगे। इस दौरान बीरेंद्र सिंह एवं सैलजा लोगों की स्थानीय समस्याओं को भी सुन सकती हैं।
विभोर बत्तरा ने बताया कि रविवार को सेक्टर-पांच स्थित हैफेड के पीछे पार्किंग में नववर्ष के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य लोगों का आपसी तालमेल बढ़ाना है, ताकि वरिष्ठ नेताओं से सीधी मुलाकात के बाद समस्याओं का समाधान किया जा सके।
बतरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जमीनी स्तर से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, जोकि नेताओं के समक्ष स्थानीय मुद्दों को उजागर कर सकेंगे। विभोर बत्तरा ने लोगों से इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।