{"_id":"7e44b06f6678add140587ab7d762e017","slug":"will-run-power-fights-crackers-diwali-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर बिजली की लड़ियों में भी चलेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर बिजली की लड़ियों में भी चलेंगे पटाखे
लुधियाना।
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के आते ही बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। दीपावली की शॉपिंग के लिए बिजली की लड़ियों से भी बाजार पूरी तरह से पट गए हैं। पहली बार बाजार में पटाखे वाली बिजली की लड़ी आई है। इस लड़ी का दाम 1500 के करीब है। लड़ी में छोटे छोटे बल्बों के साथ बमनुमा वस्तु लटक रही है।
इसे रिमोट से चलाने पर पटाखों जैसी आवाजें निकलती हैं। इस लड़ी को बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें खास तरह की एक चिप लगाई गई है, जो रिमोट से कनेक्ट की हुई है। इससे बच्चों को कोई नुकसान भी नहीं होगा और बच्चे चिंगारी व प्रदूषण से भी बचे रहेंगे।
एलईडी स्ट्रीप भी है खास
इलेक्ट्रानिक मार्केट के एक दुकानदार जसमीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि बाजार में कई तरह की लाइटें जैसे एलईडी लड़ियां, रोप लाइट और एलईडी स्ट्रीप लाइट मार्केट में उपलब्ध हैं। जोकि मार्केट में 200 से लेकर 5000 हजार तक की रेंज में मिल सकती है। इन लड़ियों में रंग बिरंगी लाइटें लगी हुई हैं। ये 20 से 100 फुट तक बाजार में उपलब्ध है। एलईडी स्ट्रीप लाइट जोकि एक पतली तार की तरह है। इसे घर के अलावा गाड़ियों में भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
हैंगिग व एलईडी रिवोलविंग दीपक भी चमकाएंगे घर को दीपावली पर भगवान की पूजा के लिए घी व तेल के दीपक चलाए जाते हैं। इस बार पूजा में शोभा बढ़ाने के लिए इंडियन मेड दीपक भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें दीए बनाए गए हैं। छोटे-छोटे बल्ब लगे हुए हैं, जोकि बिजली से चलते हैं। इसके अलावा एलईडी रिवोलविंग दीपक, एलईडी फोटो फ्रेम (परमात्मा की फोटो वाले फ्रेम) भी काफी बेहतर हैं।
चाइनीज लड़ियों के दाम में कमी, फिर भी बाजार ठंडा
मार्केट के राहुल जैन व जगदीश सिंह ने बताया कि पिछली बार से इस बार एलईडी चाइनीज लड़ियों का बाजार कम है। पिछली बार से इस बार दाम भी कम हुए हैं। चाइनीज लड़ियों के दाम को कम करने के साथ साथ इसमें लगे बल्बों की गिनती भी कम हो गई है। यह लड़ी पिछली बार 45 रुपये की थी, वही लड़ी इस बार 35 रुपये की है।