फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will compensate each paisa for the damage caused by the rains says Punjab CM

Punjab Flood: सीएम मान बोले- मुश्किल की घड़ी में मदद करना सरकार का फर्ज, नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेंगे

Wed, 12 Jul 2023 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले ही अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में तैनात हैं और संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक पहुंच की जा रही है। पानी के स्तर को देखते हुए लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए मशीनरी का व्यापक प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
Will compensate each paisa for the damage caused by the rains says Punjab CM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य में बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की जाएगी। बुधवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और राज्य भर से बाकायदा रिपोर्ट भी ले रहे हैं। जिलों में जारी राहत कार्यों और पानी के स्तर के बारे में राज्य भर में निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


मुश्किल की इस घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और इस कार्य की पूर्ति के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूर-दराज क्षेत्र तक राहत पहुंचाई जाएगी। राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल पेश न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। उन्होंने आशा जताई कि बुधवार शाम तक राज्य में हालात में सुधार होगा।
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले ही अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में तैनात हैं और संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक पहुंच की जा रही है। पानी के स्तर को देखते हुए लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए मशीनरी का व्यापक प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

71 करोड़ रुपये की राशि की जाएगी जारी: ब्रह्म शंकर जिम्पा

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता और राहत प्रदान करने के लिए 33.50 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी कर चुके हैं और 71 करोड़ रुपये की राशि आज जारी की जाएगी। इससे आपातकालीन स्थिति में उपायुक्त तुरंत खर्च कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए वित्तीय नुकसान पर पंजाब सरकार की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी और विभाग की ओर से मृतक परिवारों के वारिसों को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कजौली हेडवर्क्स हमारा बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, जहां से मोहाली, चंडीगढ़ और गमाडा को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि सतलुज और सिसवां बांधों से पानी के तेज बहाव के कारण कजौली हेडवर्क्स पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी संबंध में मुख्यमंत्री ने दौरा कर स्थिति को नियंत्रित किया है। इससे पहले उन्होने ने बसंत नगर में बांध टूटने के कारण हुए नुकसान का दौरा किया था। उन्होंने बंदे महलां में चमकौर साहिब रोड पर हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री जिम्पा ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की हरसंभव मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed