फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will be eight feet high stage, stalls sit 25 thousand

8 फुट ऊंची होगी स्टेज, बैठ सकेंगे 25 हजार

Fri, 14 Feb 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला-मोहाली Updated Fri, 14 Feb 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Will be eight feet high stage, stalls sit 25 thousand
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में होने वाले मुख्य समागम की स्टेज भी आकर्षक होगी। स्टेज जमीन से आठ फुट ऊंची होगी। जबकि, समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए पंडाल में 25 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


पंडाल का टेंट पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा। साथ ही वहां पर विशेष कैमरे रहेंगे। समागम के मुख्य पंडाल को बनाने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि शनिवार दोपहर तक पंडाल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां इसे अपने कब्जे में ले लेगी। क्योंकि समागम में दस राज्यों के मुख्य मंत्रियों समेत कई राष्ट्रीय नेताओं के आने उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, समागम की स्टेज काफी बढ़िया तरीके से बनाई गई है। चार फुट तक स्टेज सीमेंट और ईंटों से बनी है। इसके ऊपर बेंच लगाए गए हैं। इसके ऊपर मेहमानों के लिए आकर्षक कुर्सियां लगाने की योजना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवीआईपी के लिए प्रयोग होने वाली कुर्सियां भी स्टेज के पास पहुंच गई हैं। जिनकी सुरक्षा में पुलिस मुलाजिम जुटे हुए हैं। इसी तरह समागम वाले पंडाल का साइज 400 वाई 300 का होगा।

इसमें पहले तीन ब्लॉक में बढ़िया आरामदायक कुर्सियां लगाई जा रही हैं। यह कुर्सियां स्टेज के बिल्कुल सामने होगी। जबकि, शेष हिस्से में प्लास्टिक की कुर्सियां लगाई जाएगी।

वहीं, पंडाल में मौजूद लोगों को प्रोग्राम देखने में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए स्पेशल एलईडी स्क्रीन लगाने का भी फैसला लिया गया।

वीवीआईपी विशेष रास्ते से जाएंगे मंच पर
मुख्य समागम में शामिल होने वाले वीवीआईपी तक आम लोग या शरारती तत्व न पहुंच पाए। इसको लेकर भी पुलिस व प्रशासन पूरी तैयारी जुटा हुआ है। मुख्य स्टेज के बांई तरफ से एक रास्ता बनाया गया।

उसी रास्ते से सारे वीवीआईपी मंच पर आएंगे। जबकि, 30 फुट के घेरे में आम लोगों के आने पर पूरी तरह मनाई होगी। यहां पर पुलिस व अन्य सिक्योरिटी ग्रुप की गारदें तैनात रहेंगी। इसके साथ ही सिविल ड्रेस में मुलाजिम रहेंगे।


हरभजन मान की प्रस्तुति रहेगी खास
समिट वाले दिन पंजाबी लोक गायक हरभजन मान अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। वहीं, बंदा सिंह बहादुर पर एक विशेष नाटक मंचित किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य प्रोग्राम भी लोगों के लिए आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed