फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will be able to apply for Masters course in engineering till July 10

Chandigarh News: इंजीनियरिंग में मास्टर्स कोर्स के लिए 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 22 Jun 2023 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Will be able to apply for Masters course in engineering till July 10
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स कोर्स एमई और एमटेक में दाखिले के लिए विद्यार्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर पीयू की वेबसाइट https://onlineadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को दाखिला गेट परीक्षा की मेरिट के आधार दिया जाएगा। अगर दाखिले के बाद सीटें खाली रह जाती हैं तो क्वालीफाइंग पेपर के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए क्वालीफाइंग पेपर में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


यूआईईटी में उपलब्ध कोर्स और सीटें
एमई सीएसई - 20
एमई सीएसई (साइबर सिक्योरिटी ) - 15
एमई (बायोटेक्नोलॉजी) - 21
एमई (ईई-पावर सिस्टम) - 20
एमई ( ईसीई) - 20
एमई (आईटी) - 20
एमई (मैकेनिकल) - 20
एमटेक (मटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी) - 20
एमटेक ( साइको इलेक्ट्रॉनिक्स) - 15

2 सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित
यूआईईटी के एमई और एमटेक कोर्स दाखिले में अतिरिक्त सीटों में दो सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित हैं। एक सीट कैंसर मरीज, एक एड्स मरीज, एक थैलेसीमिया मरीज, 2 ग्रामीण छात्र, 2 बॉर्डर एरिया, एक कश्मीरी विस्थापित, 2 एनआरआई और एक सीट फॉरेन नेशनल के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन


जर्मन विभाग ने सोशल मीडिया पर जारी की दाखिले की सूचना
पीयू से जर्मन सीखने वाले विद्यार्थी विभाग के विभिन्न कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। सर्टिफिकेट (ए1- ए2) कोर्स में 130 सीटें, डिप्लोमा इन जर्मन (ए2- बी1) में 30 सीटें और एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन (बी1-बी2) में 20 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए 26 जून और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed