फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will also recounted employee on strike today

आज भी मुलाजिम रहेंगे कलमबंद हड़ताल पर

Mon, 06 Jan 2014 09:25 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Mon, 06 Jan 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
Will also recounted employee on strike today
पुडा मुलाजिमों का संघर्ष रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं, काफी संख्या में मुलाजिम उनके समर्थन में जुटे।
विज्ञापन


इसके अलावा कई मुलाजिम जत्थेबंदियों के नेता भी मुलाजिमों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे। दोपहर में पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी की एक आपात मीटिंग हुई।

मीटिंग में तय किया गया कि मुलाजिम आठ जनवरी तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान मुलाजिम अपना काम पूरी तरह बंद रखेंगे।

इसके अलावा नौ जनवरी को राज्यस्तरीय रोष रैली को कामयाब बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही रैली संबंधी मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई गईं।

कमेटी के कोऑर्डिनेटर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि मुलाजिमों ने तय किया है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हैं। तब तक वे अपना संघर्ष खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मैनेजमेंट को साफ किया है कि मजबूरी में मुलाजिम संघर्ष की राह पर आए हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी के लिए मुलाजिम नहीं, बल्कि मैनेजमेंट जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed