फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife of Milkha Singh tested positive for covid-19

चंडीगढ़: मिल्खा सिंह की पत्नी भी कोरोना संक्रमित, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में किया गया भर्ती

Wed, 26 May 2021 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 May 2021 10:37 PM IST
सार

मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी को फोर्टिस अस्पताल में एक ही कमरे में रखा गया है। मिल्खा सिंह आईसीयू से बाहर हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है। पिता के बीमार होने की खबर सुनकर मिल्खा सिंह की बेटी मोना मिल्खा सिंह बुधवार को अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंचीं।

विज्ञापन
Wife of Milkha Singh tested positive for covid-19
मिल्खा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पद्मश्री मिल्खा सिंह के बाद अब उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें कोविड निमोनिया की शिकायत के बाद बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि मिल्खा सिंह की हालत ऑक्सीजन सपोर्ट पर स्थिर है। हालांकि, वह कमजोरी महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें खाने-पीने की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी गई है। उन्हें आईसीयू से बाहर कमरे में रखा गया है। मिल्खा सिंह के कमरे में ही उनकी पत्नी भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान और यूटी खेल विभाग की पूर्व निदेशक निर्मल मिल्खा सिंह को भी रखा गया है। 
विज्ञापन


अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंची बेटी
मिल्खा सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर अमेरिका में रह रही उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि मां निर्मल मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मोना अमेरिका में डॉक्टर हैं। वहीं, मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह पिछले दिनों दुबई में गोल्फ चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे थे। पिता के कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनकर बीते शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed