{"_id":"65f38280a5e8014ee10d1ca7","slug":"wife-and-relative-young-man-found-guilty-in-husbands-murder-chandigarh-news-c-16-sml1026-375681-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पति की हत्या में पत्नी और रिश्तेदार युवक दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पति की हत्या में पत्नी और रिश्तेदार युवक दोषी करार
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी व उसके रिश्तेदार युवक को दोषी करार दिया है। दोषियों की सजा पर फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इन दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार सितंबर 2020 में केस दर्ज किया था। दर्ज मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने बताया था कि वह रोजाना रनिंग के लिए सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर जाता है। 30 सितंबर 2020 को अपने दोस्त रूपेश और हरमन के साथ शाम 6.45 बजे वापस घर जा रहा था। जब वह बड़हेड़ी चौक के पास पहुंचा तो देखा कि एक साइकिल स्लिप रोड पर खड़ी थी। उसके बाद उन्होंने सेक्टर-54 के जंगल में देखा तो एक युवक लहूलुहान पड़ा था। युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
सोनू की पत्नी के कहने पर की थी राजीव ने हत्या
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद पेंटर सोनू की हत्या के आरोप में उसके ममेरे भाई राजीव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसके सोनू की पत्नी के साथ संबंध थे और उसी के कहने पर सोनू की हत्या की थी। सुनीता को यह सारी जानकारी थी लेकिन उसने यह बात पुलिस से छिपाए रखी। राजीव ने बताया था कि सुनीता कहत थी कि सोनू की हत्या के बाद दोनों शादी कर लेंगे। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सुनीता को पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सोनू के साथ करता था पेंटर का काम
राजीव मलोया में किराए पर रहता था। वह सोनू के साथ पेंटर का काम करता था। वह सोनू के मामा का लड़का है। सोनू ही उसे मुरादाबाद से लाया था और अपने साथ काम पर लगाया था। शुरुआत में कुछ दिन वह सोनू के घर पर ही रहा।