फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife alligade his husband judge at sexually rape at rohtak

पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर जज के खिलाफ केस

Sun, 09 Aug 2015 08:06 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
wife alligade his husband judge at sexually rape at rohtak

पढ़ने के दौरान युवक-युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ा। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। लेकिन इसी दौरान प्रेमी को बतौर न्यायिक अधिकारी नियुक्ति मिल गई। अच्छी नौकरी हाथ आते ही प्रेमी कसमें-वादे भूल बैठा। प्रेमिका भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा थाने जा पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों ने समझौते और बाद में शादी की डोर से दोनों को बांध दिया। लेकिन अविश्वास की दरार से दोनों के दिल न मिल सके। अब पीड़िता की शिकायत पर शिवाजी थाने में आरोपी फिरोजपुर के एक जज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौन संबंध सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी न्यायिक अधिकारी ने उसके साथ चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। महिला के अनुसार जब वह गर्भवती थी तो आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने का भी दबाव बनाया। इसके चलते वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकी। महिला सेल में जांच अधिकारी ने पूरे मामले की पड़ताल के बाद शिकायत की कॉपी शिवाजी कॉलोनी थाने में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

wife alligade his husband judge at sexually rape at rohtak

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि शादी से पहले महिला और आरोपी न्यायिक अधिकारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रदीप रोहतक में ही पढ़ाई करता था। करीब चार साल पहले महिला ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज क रवाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वर्ष 2011 में दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि अभी वे दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

महिला सेल से आई शिकायत के आधार पर फिरोजपुर के एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ 498 ए- दहेज उत्पीड़न, 377- अप्राकृतिक यौन संबंध, 313- गर्भपात कराना और 506- जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गजेंद्र सिंह शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed