{"_id":"f5f082fb759f846fef7f9cffea037ba8","slug":"widespread-rains-lash-punjab-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बदला मौसम, फिर लौटी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बदला मौसम, फिर लौटी सर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम से बदले मौसम के बीच पूरे उत्तर भारत में बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी है।
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं छिटपुट तो कहीं जोरदार बारिश हुई। शनिवार को अमृतसर में बाद दोपहर जोरदार ओलावृष्टि हुई। करीब एक घंटा हुई बारिश के बीच ओलों से शहर में जनजीवन भी ठहर गया। लुधियाना में बारिश और ओलो से लुधियाना की रायकोट सब डिवीजन में तकरीबन 1770 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है।
लुधियाना के एसडीएम राकेश पोपली ने खराब मौसम से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद कहा है कि तहसील के गांव भैणी दरड़ा, शहीदगढ़, कलसियां, अकालगढ़, राजगढ़, तुंगाहड़ी में फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग को इसके लिए तुरंत गिरदावरी करने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच शनिवार को भी शहर में हल्की बारिश के बाद कुछ इलाकों में ओले पड़े।
दो दिन से बारिश, ओले और हवा के कारण मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को अमृतसर जिले में 7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जबकि जिले का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 20.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जालंधर में बरसात ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है। इसके साथ ही फसलों को भी नुकसान होने लगा है। बागवानी माहिर डा. कृष्ण मलिक का कहना है कि इस बारिश के कारण अभी जमीन से निकलने वाली सब्जियों को काफी नुकसान होगा।