कौन बनेगा सरताज..जानेंगे आज, इन सीटों पर होगी पूरे शहर की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव में नोटबंदी का मुद्दा अहम रहा। लेकिन मतदाताओं ने किसकी मानी यह स्थिति मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगी। मंगलवार को 7 सेंटरों पर मतों की गिनती होनी है।
जबकि कांग्रेस और भाजपा दोनों स्पष्ट बहुमत का दावा कर रही हैं। बसपा ने 7 सीटों पर जीत का दावा किया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद मेयर चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में दौड़ लग जाएगी।
जनवरी के पहले सप्ताह में मेयर का चुनाव होगा हालांकि नए साल में 8 जनवरी को मेयर अरुण सूद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मेयर बनाने के लिए अपने दम पर 19 पार्षदों की जरूरत होगी।
कांग्रेस सिर्फ इस स्थिति में बना सकती है मेयर
अगर भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है तो उन्हें मनोनीत पार्षदों का सहारा लेना होगा। प्रशासन ने 21 दिसंबर के बाद 9 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति करनी है।
इस बार आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों को मनोनीत नियुक्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा सांसद किरण खेर का पहले से एक वोट भाजपा के पास है।
कांग्रेस सिर्फ इस स्थिति में बना सकती है मेयर
कांग्रेस को अगर 19 सीट आती है तो ही वह नगर निगम में मेयर, सीनियर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को कम सीट आती है तो उन्हें निर्दलीय और बसपा से जीते पार्षदों से ही उम्मीद रह जाएगी।
इन सीटों पर पूरे शहर की नजर
इन सीटों पर पूरे शहर की नजर
वार्ड नंबर कांग्रेस भाजपा
3 रीतू छाबड़ा रवि शर्मा
4 पूनम शर्मा सुनीता धवन
8 मेयर अरुण सूद राजेश शर्मा
16 सुभाष चावला राजेश गुप्ता
22 देवेश मोदगिल संदीप भारद्वाज
इन स्थानों पर होगी मतों की गिनती
वार्ड नंबर मतगणना केंद्र
1 से 4 सेक्टर-11 के पोस्ट ग्रेजुएट कालेज फार गर्ल्स
5 से 8 सेक्टर-11 के पोस्ट गवर्नमेंट कालेज
9 से 12 सेक्टर-42 का पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स
13 से 16 सेक्टर-46 बी का पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज
17 से 20 सेक्टर-26 का चंडीगढ़ कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलाजी
21 से 23 सेक्टर-20 का गवर्नमेंट कालेज आफ एजुकेशन
24 से 26 सेक्टर-19 ए का गवर्नमेंट माडल सीनियर सकेंडरी स्कूल
चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
सोमवार को उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने दोपहर तक थकान उतारी, जबकि दोपहर बाद सभी ने मतगणना केंद्र में जाने के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय में आकर पास बनाए। सोमवार को सुबह से शाम तक कौन सी सीट जीत रहे हैं कौन सी सीट हार रहे हैं इस बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।a