फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who Can Blood Donate, Know Here

जानिए, कौन कर सकता है रक्तदान, कौन नहीं?

Wed, 11 Jun 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jun 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Who Can Blood Donate, Know Here

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर थैलासीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन और अमर उजाला फाउंडेशन संयुक्त रूप से 14 जून शनिवार को पीजीआई के जाकिर हॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। कैंप में हिस्सा लेने के लिए कई शहरवासी अपनी सहमति जता चुके हैं।

विज्ञापन


कैंप में इकट्ठा किया गया रक्त थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और पीजीआई के मरीजों को दिया जाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ 14 जून को पीजीआई पहुंचना होगा और कैंप में एक यूनिट ब्लड देना होगा। एक यूनिट ब्लड किसी भी बच्चे या मरीज की जिंदगी में खुशियां बिखेर सकता है।
विज्ञापन


कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर देशभगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. जोरा सिंह हिस्सा लेंगे जबकि गेस्ट आफ ऑनर के तौर पर पीजीआई के डायरेक्टर डा. वाइके चावला होंगे। थैलीसीमिया से पीड़ित करीब 350 बच्चों को पीजीआई और एसोसिएशन ने गोद लिया हुआ है। इन बच्चों को मेडिसिन और रक्त मुहैया करवाने की जिम्मेदारी एसोसिएशन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि इन बच्चों का जीवन दूसरों के रक्त पर ही आधारित होता है। उन्होंने बताया कि थैलीसीमिया के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। इसका एक ही इलाज है कि मैरिज से पहले युवक और युवतियां टेस्ट जरूर करवाएं।

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

Who Can Blood Donate, Know Here

  1. उम्र 18 से 60 साल के बीच
  2. हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डेसीलीटर
  3. पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो
  4. ब्लड प्रेशर 100 से 180 के बीच ऊपर का और 50 से 100 नीचे का हो
  5. शरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो

ये नहीं कर सकते रक्तदान

Who Can Blood Donate, Know Here

  1. एंटी रैबीज या हैपेटाइटिस-सी, इम्यूनोग्लोबिन का एक साल के अंदर उपचार लिया हो
  2. छह महीने के अंदर टैटू गुदवाया हो या फिर कान छिदवाया हो
  3. छह महीने के अंदर एक्यूपंचर की विधि से इलाज करवाया हो
  4. गंभीर बीमारी या सर्जरी हुई हो
  5. पीलिया से पीड़ित रहा हो
  6. तीन माह के अंदर रक्तदान किया हो या फिर मलेरिया का इलाज कराया हो
  7. एक माह के भीतर कोई टीकाकरण कराया हो
  8. 48 घंटे पहले कोई दवा खाई हो
  9. बीते 72 घंटे में एस्प्रिन दवा खाई हो या फिर दंत चिकित्सा करवाई हो
  10. बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिला
  11. माहवारी का वक्त हो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed