फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Whether you believe it or not, dear Asan Te Tainu Rab Maneya...

Chandigarh News: तू माने या ना माने दिलदारा असां ते तैनूं रब मनेया...

Mon, 06 May 2024 04:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Whether you believe it or not, dear Asan Te Tainu Rab Maneya...
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में दीप सूफी ने नित खैर मंगा सोनया मैं तेरी..., तू माने या ना माने दिलदारा असां ते तैनूं रब मनेया...और अंखियां उडीक दियां सहित एक से बढ़कर एक गीत पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
रविवार को एक आगाज कला मंच की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक मुकेश छाबड़ा विशेष रूप से पहुंचे। आयोजक अंकित बागला ने बताया कि कार्यक्रम में अर्ध शास्त्रीय नृत्य, संगीत बैंड, एकल बॉलीवुड नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और सूफी गीत पेश किए गए।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि अक्षय के संगीत बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। सिमरण ने अर्ध शास्त्रीय नृत्य किया। चचा मिश्रा ने बॉलीवुड के गानों पर नृत्य किया। श्राव्या ने शास्त्रीय नृत्य किया। दीप सूफी ने भी गीत पेश किए। मौके पर आठ वर्षीय साक्षी आहूजा ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता बनने के के लिए अपनाएं सही रास्ता :
मुकेश छाबड़ा ने आए कलाकारों से कहा कि जब आप अभिनेता बनना चाहते हैं तो सही रास्ता अपनाएं। बॉलीवुड में भेजने के लिए लोग गुमराह करते हैं। आप लोगों से फिल्म में मौका दिलाने के नाम पर लोग पैसे लूटते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे से और अच्छे शिक्षक से अभिनय सीखो। सीखकर मुंबई जाओ, जो अच्छा सीखा है उसे ही निर्देशक मौका देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed