{"_id":"6af777805721066bdc0f14f8","slug":"three-auctions-failed-now-theres-a-demand-for-freehold-status-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1173241-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन बार नीलामी फेल, अब फ्री होल्ड की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन बार नीलामी फेल, अब फ्री होल्ड की उठी मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 की अनाज मंडी में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बेचने की लगातार तीन कोशिशें नाकाम होने के बाद एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने इसकी वजह तलाशनी शुरू कर दी है। बोर्ड अब आढ़तियों के साथ बैठक कर रहा है, ताकि खरीदारों की बेरुखी के कारणों का पता लगाया जा सके। इस दौरान आढ़तियों ने प्रॉपर्टी की लीज होल्ड व्यवस्था को बिक्री में सबसे बड़ी बाधा बताया है।
आढ़तियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी खरीदार को संपत्ति का पूरा मालिकाना हक नहीं मिलता और हर महीने किराया भी देना पड़ता है। ऐसे में निवेशक इस प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से पीछे हट रहे हैं।
चंडीगढ़ के आढ़ती विनोद कुमार ने कहा कि मोहाली की मंडी इससे बेहतर है, क्योंकि वहां प्रॉपर्टी फ्री होल्ड है। वहीं, आढ़ती ब्रजभूषण ने कहा कि शोरूम महंगा होने के साथ लीज होल्ड भी है। ऐसे में इसे खरीदने का खास फायदा नहीं है। आढ़तियों ने सुझाव दिया है कि प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करने का विकल्प दिया जाए। इससे खरीदारों का भरोसा बढ़ सकता है और नीलामी में निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। अब बोर्ड के फैसले पर सबकी नजर है।