{"_id":"6330bff4cbe1300d3c605dc0","slug":"when-the-rain-stopped-the-electricity-made-us-cry-there-was-a-12-hour-cut-in-many-areas-chandigarh-news-pkl4635508200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश रुकी तो बिजली ने रुलाया, कई इलाकों में 12 घंटे का लगा कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश रुकी तो बिजली ने रुलाया, कई इलाकों में 12 घंटे का लगा कट
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगातार दो दिन से हो रही बारिश रविवार दोपहर रुक गई लेकिन बिजली ने लोगों को पूरे दिन रुलाया। शहर के कई इलाकों में सुबह चार बजे ही बिजली गुल हो गई। कई सेक्टरों में चार से पांच घंटे तक बिजली नहीं रही जबकि धनास, सेक्टर-19, 43 समेत कुछ अन्य इलाकों में 12 घंटे से ज्यादा की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया।
सेक्टर-43 में सुबह 6 बजे बिजली गुल हो गई थी और सुबह 9 बजे आने के बाद दोबारा कट गई। इसके चलते लोग दिन भर परेशान होते रहे। लोग विभाग के नंबर पर शिकायत करते रहे लेकिन समस्या हल नहीं हुई। सेक्टर-19 निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके सेक्टर में सुबह 4 बजे ही बिजली चली गई थी। विभाग के नंबरों वह संपर्क करते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि जब भी बारिश होती है तो बिजली कट जाती है। विभाग को इस समस्या का कोई स्थायी हल निकालना चाहिए और समय पर लाइन की मरम्मत की जानी चाहिए।
धनास स्मॉल फ्लैट्स निवासी धर्मवीर ने बताया कि धनास में बिजली जाना अब आम बात हो गई है। पिछले कुछ दिनों से 5 से 6 घंटे का कट लग रहा है। रविवार सुबह भी कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन शाम तक कई इलाके प्रभावित रहे। फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलजिंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि कई इलाकों से उनके पास बिजली बाधित होने की शिकायतें आईं। सेक्टर-21 में भी कई बार बिजली कट लगा। दो दिन की बारिश के चलते ही जितनी शिकायतें आ रही हैं उससे विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन इलाकों में रही ज्यादा समस्या
धनास, रामदरबार, मौलीजागरां, डड्डूमाजरा, सेक्टर-44बी, 48, 20ए, 27, 46सी, 43बी, 40बी, 37डी, 21, मनीमाजरा, 52, 45, 49 और मलोया में बिजली कटौती की समस्या ज्यादा रही। कई सेक्टरों के लोगों की शिकायत थी कि बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने पर भी किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ लोगों ने कहा कि कई बार कोशिश करने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने फोन उठाया भी तो ये जानकारी नहीं दी गई कि बिजली कब तक आएगी।
ज्यादातर इलाकों में इस वजह से गई बिजली
यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि रविवार को सुबह काफी तेज हवा चली, जिसकी वजह से शहर के 15 अलग-अलग जगहों पर बिजली की तारों पर पेड़ व पेड़ की टहनियां गिर गईं। इसकी वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर जगहों पर थोड़ी देर में ही बिजली की सेवा को फिर से ठीक कर दिया गया।
आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
बिजली विभाग की तरफ से बताया गया है कि सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इसमें सेक्टर-14, 18, 21, 25, 34, 39, 40, 44 और 63 के कुछ हिस्सों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिजली प्रभावित रहेगी।