{"_id":"62782901235c970d576dfb68","slug":"when-the-issue-of-cleanliness-arose-the-councilor-gave-the-mic-to-the-lions-supervisor-could-not-even-answer-properly-chandigarh-news-pkl4500351156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई का मुद्दा उठा तो पार्षद लॉयंस के सुपरवाइजर को थमाया माइक, ठीक से जबाव भी न सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई का मुद्दा उठा तो पार्षद लॉयंस के सुपरवाइजर को थमाया माइक, ठीक से जबाव भी न सके
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी ने सेक्टर-47 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक बैठक की। इसमें सफाई का ठेका लेने वाली लॉयंस कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। सवालों का जवाब देने के डर से दो अधिकारी जहां बैठक में पहुंचे ही नहीं, वहीं लोगों ने जब सफाई की अव्यवस्था का मुद्दा उठाया तो पार्षद ने कंपनी के सुपरवाइजर को माइक थमा दिया लेकिन वह ठीक से जवाब तक नहीं दे सके। इस पर पार्षद ने कहा कि अगली सदन की बैठक में वह इस मुद्दे को उठाएंगे।
पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी ने बताया कि लगभग चार माह से क्षेत्र में कोई बैठक नहीं हुई थी। इससे वह लोगों की समस्याओं को नहीं जान पा रहे थे। बैठक में इलाके के लगभग 55 लोग मौजूद रहे और सबसे ज्यादा समस्या सफाई को लेकर बताई। लोगों ने कहा कि कर्मचारी कई दिनों तक कचरा लेने नहीं आते और न किसी की कुछ सुनते हैं। लावारिस कुत्तों, पार्कों में अव्यवस्था और सीवर की समस्याएं भी बताईं। लाड्डी ने बताया कि कार्यक्रम में लॉयंस कंपनी के अधिकारी बूटा सिंह समेत एक अन्य अधिकारी को बुलाया गया था, लेकिन वह आए ही नहीं। वहीं, जब कंपनी के सुपरवाइजर को माइक थमाया तो वह लोगों की समस्याओं का ठीक तरीके से जवाब नहीं दे सके।
बॉक्स
जनता संसद में पेश करेंगे मासिक रिपोर्ट
पार्षद लाड्डी ने बताया कि हर माह जनता संसद नाम से एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें पिछली शिकायतों की स्थिति और नई समस्याओं पर चर्चा करेंगे। समस्या का निस्तारण हुआ या नहीं, अधर में है तो उसकी स्थिति क्या है, इन सभी बातों की जानकारी क्षेत्र के लोगों को होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है काम में पारदर्शिता लाना है।
विज्ञापन
बॉक्स
लॉयंस के काम को लेकर योगेश ढींगरा भी उठा चुके हैं सवाल
दक्षिण के सेक्टरों में लॉयंस कंपनी के काम को लेकर नेता प्रतिपक्ष भी सदन में मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने सदन में कहा कि सफाईकर्मी क्षेत्र में आते नहीं हैं और अधिकारियों को फोन करो तो वह उठाते नहीं। ऐसे में सफाई की जिम्मेदारी किसकी बनती है और इसकी शिकायत कहां करें पहले यह तय किया जाए। इसे लेकर आयुक्त ने कहा कि सदन चाहे तो एक कमेटी बना दे जो कंपनी के काम की निगरानी करे।