फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When the girls were prevented from making noise by bringing them into the brothel, they attacked them with swords

Chandigarh News: लड़कियों को कोठी में लाकर शोर मचाने से रोका तो तलवारों से किया हमला

Sun, 06 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
When the girls were prevented from making noise by bringing them into the brothel, they attacked them with swords
नयागांव। ईको सिटी की एक कोठी में लड़कियों को लाकर शोर मचाने से रोकने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मुल्लांपुर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करने समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरजोत सिंह, सुखजोत सिंह दोनों वासी होशियारपुर, तरनी वासी गांव भड़ोजियां और दो अज्ञात हमलावरों के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह वासी भड़ोजियां ने पुलिस को बताया कि ईको सिटी में उसकी कोठी निर्माणाधीन है जिसमें मिस्तरी और मजदूर लगे हुए हैं। इस कोठी के पास ही एक अन्य कोठी में कुछ युवक लड़कियों को साथ लाकर शोर मचाते थे। उन्हें ऐसा करने से कई बार रोका गया लेकिन वह नहीं माने। चार अगस्त को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मिस्तरी और उसका भाई वहां से भागते हुए उसके पास आए और बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवकों ने तलवारों से उनपर हमला कर दिया है। इनके पीछे हमलावर एक कार में आए और उसके दफ्तर पर भी हमला कर दिया। हमलावरों के पास तलवारें और डंडे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने दफ्तर के दरवाजे को धक्का मारकर खोला और अंदर आकर मिस्तरी गुरिंदर सिंह को पीटा। इसके बाद हमलावर गुरजोत सिंह ने तलवार से तीन वार किए। वहीं, अन्य हमलावरों ने भी मिस्तरी की पिटाई की। इसके बाद उन्हें आता देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने मिस्तरी और उसके भाई को घायल हालत में खरड़ अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed