फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When stopped from consuming alcohol and meat, he was attacked with a sharp weapon

Chandigarh News: शराब-मीट का सेवन करने से रोका तो तेजधार हथियार से किया हमला

Tue, 07 Jan 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
When stopped from consuming alcohol and meat, he was attacked with a sharp weapon
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, रामदरबार में एक फैक्टरी में कुछ लोगों ने एक सिख व्यक्ति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी पगड़ी भी उतार दी और दाढ़ी के बाल तक खींचे। इस मामले की जांच कर रहे सेक्टर-31 थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि अभी जांच की जा रही है और अभी किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। जांच के बाद की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को डड्डूमाजरा निवासी हरिंदर सिंह उर्फ गोलू ने शिकायत दी है कि प्लॉट नंबर-114 में उनके ताऊ की फैक्टरी है। ताऊ के बेटे जसविंदर सिंह ने पंचम चौहान को फैक्टरी किराए पर दी हुई है। जसविंदर प्रकाश पर्व से पहले फैक्टरी में साफ-सफाई के लिए गया था। यहां उसने देखा कि किरायेदार पंचम कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब और मीट का सेवन कर रहे हैं। जसविंदर ने उनको फैक्टरी में शराब और मीट का सेवन करने से रोका तो तभी साथ वाली फैक्टरी से मनीष दुबे आकर उनपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। तभी पंचम और अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके दाढ़ी के बाल खींचे और पगड़ी भी उतार दी तो जसविंदर किसी तरह बचकर वहां से भागा और मारपीट की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के सामने की बदसलूकी
हरिंदर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस घायल अवस्था में उसके भाई हरिंदर को जीएमसीएच-32 ले गई। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जसविंदर घर चले गए। लेकिन घर पर उनकी हालत बिगड़ गई, जबकि पूरा परिवार नगर कीर्तन में गया हुआ था। जब परिवार घर पहुंचा तो देखा वह गंभीर जख्मी है तो वे जसविंदर को गांव में एक डॉक्टर के पास ले गए। इसके बाद परिजन घायल जसविंदर को सेक्टर-31 पुलिस थाने लाए। इस पर पुलिस जांच के लिए जसविंदर को लेकर शाम साढ़े 5 बजे फैक्टरी पहुंची। यहां पर भी आरोपियों ने जसविंदर और उनके परिवार के साथ पुलिस के सामने अभद्र व्यवहार किया। परिवार की महिलाओं के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
जसविंदर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 100 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मौके पर पहुंचे आईओ रविंद्र ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें मौके से भगाने में मदद की। जसविदंर ने बताया फैक्टरी कुछ साल पहले पंचम चौहान को किराए पर दी थी। लेकिन अब वह कब्जे की कोशिश कर रहा है। यह मामला अदालत में है। पंचम का उनकी फैक्ट्री में स्टील वेल्डिंग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed