फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When she opposed molestation, entered the house and beat up the girl, arrested

युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो घर में घुसकर पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
When she opposed molestation, entered the house and beat up the girl, arrested
चंडीगढ़। एक युवती का पीछा करने, छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खरड़ निवासी मूनिंदर धीमान (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़िता सेक्टर-30 की रहने वाली है। वह चंडीगढ़ में ही पढ़ाई करती है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती खरड़ निवासी मूनिंदर से दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी दोस्तों के साथ मिलकर उसका पीछा करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोपी मूनिंदर अपने दोस्तों के साथ पीड़िता के सेक्टर-30 स्थित घर में भी घुस गया और मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी मूनिंदर को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed