फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When out on the pitch PM Modi's 'delightful', ceased all see their way

जब पिच पर उतरे PM मोदी के 'मनोहर', देखते रह गए सब इनका अंदाज

Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
When out on the pitch PM Modi's 'delightful', ceased all see their way
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा स्वर्ण जयंती प्रीमियर लीग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को आगाज हुआ। इसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात के साथ पिच पर जाकर बल्लेबाजी भी की। प्रतियोगिता शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री बल्ला लेकर पिच पर जा पहुंचे। जहां पर पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने दो गेंदे उन्हें डाली, लेकिन मुख्यमंत्री इन दोनों में से एक भी नही खेल पाए। 
विज्ञापन


बता दें किहरियाणा राज्य के स्थापना के 50 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर स्वर्ण जयंती क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की 6 टीमें भाग ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हिसार बुल्स, गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स, रोहतक ब्लास्टर्स, सिरसा वारियर्स, पंचकूला किंग्स, कुरुक्षेत्र टाइगर्स की टीमें शिरकत कर रही हैं। जीतने वाले टीम को 21 लाख और उपविजेता टीम को 11 लाख की इनामी राशि दी जाएगी। 

इस मौके पर खट्टर ने कहा कि इस प्रतियोगिता से नए उभरते खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। यह युवाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म की तरह हैं। इन्होंने कहा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता को खेल भावना के साथ खेले और इसका आनंद ले।

विज अपनी जगह सही हैं

When out on the pitch PM Modi's 'delightful', ceased all see their way
अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस मौके पर पंजाबी सिंगर मनप्रीत औलख ने प्यार करिदां, नखरें नही करिदें। इसके बाद दिलप्रीत ढिल्लों ने भी पंजाबी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी।

विज अपनी जगह सही हैं
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज  ने हाल ही में कहा था कि सरकार का इस लीग से कोई लेना देना नहीं है। इस खट्टर ने सफाई देते हुए कहा कि यह सरकारी आयोजन नही है। 

यह एक प्राइवेट कार्यक्रम हैं। हरियाणा वासियाें से आग्रह किया था कि हरियाणा की स्वर्ण जयंती को खेलाें के साथ मनाएं। इसलिए इस टूर्नामेंट में मैं केवल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ हूं। इसलिए अनिल विज भी अपनी जगह ठीक हैं। इस टूर्नामेंट से कोई लेना देना नहीं हैं।

खाली रहे स्टैंड
टूर्नामेंट के पहले ही दिन खेले गए डे नाइट मुकाबले में स्टैंड खाली दिखाई दिए। पंचकूला किंग्स और सिरसा वारियर्स का मैच गिनती के लोेेेग ही देखने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed