फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When my wife was in pain, I took her to the hospital and the doctor said, you have come again.

Chandigarh News: पत्नी को दर्द होने पर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोले तुम फिर आ गए

Wed, 03 Jul 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
When my wife was in pain, I took her to the hospital and the doctor said, you have come again.
चंडीगढ़। नया गांव निवासी अजय कुमार ने अपनी पत्नी के गर्भपात होने पर सेक्टर-16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने पत्नी की इस हालत के लिए हॉस्पिटल के स्टाफ की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी मीनाक्षी गर्भवती थीं। 29 जून की रात नौ बजे असहनीय दर्द होने पर पति अजय उन्हें सेक्टर 16 के अस्पताल ले गए थे। अस्पताल के गायनेकोल़ॉजी वार्ड में दिखाने पर मीनाक्षी को टीका लगाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

30 जून की रात को मीनाक्षी को दोबारा दर्द होने लगा तो परिवार के लोग रात 12 बजे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे फिर टीका लगाकर वापस भेज दिया गया। उसी रात को दो बजे अत्यधिक रक्तस्राव होने पर घरवाले मीनाक्षी को लेकर अस्पताल पहुंचे। इस पर वहां मौजूद डॉक्टर ने कहा कि तुम दोबारा मुंह उठाकर आ गए। इसके अलावा मरीज मीनाक्षी के साथ गायनेकोलॉजी वार्ड के स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया। अगले दिन सुबह आठ बजे अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर मरीज को मौखिक रूप से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 11 बजे डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड दिखाने पर मीनाक्षी के पेट में मांस के टुकड़े पाए गए। इस पर डॉक्टर ने अस्पताल से ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा, लेकिन टेस्ट करवाने का समय खत्म हो गया था।

इस पर पति अजय ने बाहर से टेस्ट करवाने के लिए कहा तो डॉक्टर ने नकार दिया। अजय ने पत्नी की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में ब्लड टेस्ट करने की अनुमति देने या बाहर से टेस्ट रिपोर्ट लेने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। अजय का कहना है कि पत्नी की गंभीर हालत होने के बावजूद न तो उसका ठीक से इलाज किया गया और न ही ठीक जानकारी दी गई। अजय ने मंगलवार को अस्पताल के हेड ऑफिस में लिखित शिकायत दी है। इसमें पत्नी के गर्भपात के लिए अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मामले की जांच करने के बाद ही इस मामले को लेकर कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed