{"_id":"666b8b5b02aad75af105fbba","slug":"wheelchair-cricketer-veer-sandhu-gets-vice-captaincy-of-t-20-series-in-indian-team-chandigarh-news-c-16-pkl1043-444551-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: व्हीलचेयर क्रिकेटर वीर संधू को भारती टीम में मिली टी-20 शृंखला की उप कप्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: व्हीलचेयर क्रिकेटर वीर संधू को भारती टीम में मिली टी-20 शृंखला की उप कप्तानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के रहने वाले व्हीलचेयर क्रिकेटर वीर संधू को श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला के लिए भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चंडीगढ़ के ही एक अन्य खिलाड़ी रोहित भी भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की व्हीलचेयर टीम पांच मैचों की शृंखला का आयोजन शहीद विजय पाथिक क्रिकेट कांप्लेक्स ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। यह शृंखला व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही है। वीर संधू व्हीलचेयर क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह पंजाब की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी भी करते हैं। पिछले दिनों वीर की कप्तानी वाली पंजाब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने मोहाली के फेज-6 में आयोजित तीन मैचों की शृंखला को 2-1 से जीत लिया था। फाइनल में पंजाब ने उत्तराखंड की टीम को पांच विकेट से हराया था।