फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat Looted Worth Of 12 lakhs From Warehouse In Firozpur Of Punjab

30 डकैतों का कोहराम, पांच चौकीदारों को बंधक बना, 12 लाख का गेहूं ट्रक में ले उड़े

Mon, 09 Sep 2019 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Wheat Looted Worth Of 12 lakhs From Warehouse In Firozpur Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर में गोदाम के पांच चौकीदारों को एक कमरे में बंद कर तीस डैकतों ने बारह लाख रुपये का गेहूं पार कर दिया। सभी डकैत पिस्तौल व तेजधार हथियार से लैस होकर दो ट्रकों पर आए थे। यह घटना रविवार रात लगभग डेढ़ बजे डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर शहर के सामने स्थित गोदाम में घटी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोदाम के इंस्पेक्टर परमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि उनके गांव रखड़ी रोड स्थित गोदाम हैं, यहां पर पांच चौकीदार तैनात हैं। रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे दो ट्रकों पर पिस्तौल व तेजधार हथियारों से लैस होकर डकैत पहुंचे। 
विज्ञापन


लुटेरों ने हथियारों के बल पर चौकीदारों को एकत्र कर एक कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल फोन छीन कर अपने साथ ले गए। उसके बाद गोदाम से गेहूं की बोरियां ट्रकों पर लादकर ले गए। बोरियों की संख्या लगभग 992 है, करीब बारह लाख का नुकसान होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ ने बताया कि सोमवार अल सुबह चौकीदारों ने उसे इस बाबत सूचना दी। फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारों के मुताबिक पिछले साल भी इसी गोदाम के चौकीदारों को लुटेरे कमरे में बंद कर दो ट्रक गेहूं लूटकर ले गए थे। हर साल इसी गोदाम को निशाना बना रहे हैं। पुलिस को शक है कि बार-बार इसी गोदाम से लुटेरे गेहूं लूट रहे हैं। इसका मतलब विभाग के लोग मिले हुए हैं। पुलिस जांच के बाद सारी स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed