फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   whatsapp and facebook use ban on teacher at school time

फेसबुक और whatsapp यूज करते दिखे तो खैर नहीं

Thu, 15 Jan 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
whatsapp and facebook use ban on teacher at school time

पंजाब के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में अगर टीचर मोबाइल पर फेसबुक और whatsapp यूज करते दिखे तो उन पर कार्रवाई होगी। पढ़ाई के दौरान सोशल साइट्स पर चैटिंग करने वाले टीचरों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई में समस्या न आए।

विज्ञापन


पंजाब के डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन (डीजीएसई)ने इस संबंध में सभी स्कूलों प्रिंसिपल, एलिमेंट्री व सेकेंडरी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन


डीजीएसई की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह आम देखने में आया है कि टीचर क्लास में बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल फोन पर चिपके रहते हैं। बड़ी संख्या में टीचर फेसबुक और वाट्स-ऐप पर व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान होता है। सभी टीचरों को हिदायत दी गई है कि वे बच्चों की पढ़ाई के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह यकीनी बनाएंगे कि टीचर क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल न करें। अगर किसी टीचर के खिलाफ शिकायत आती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीजीएसई ने जारी की सभी स्कूलों को हिदायत

whatsapp and facebook use ban on teacher at school time

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इस पर नजर रखने को कहा गया है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि टीचर फेसबुक और वाट्स-ऐप पर व्यस्त रहते हैं, जिससे पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

सिलेबस को मासिक आधार पर बांटा
शिक्षा का अधिकार एक्ट के तहत अब सिलेबस भी मासिक आधार पर बांट दिया गया है। विभाग की जानकारी में आया था कि बहुत से टीचर मासिक सिलेबस पूरा नहीं कर रहे थे। जिसके बाद विभाग ने क्लासरूम में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाने का फैसला किया।

संगत दर्शन में उठा था मुद्दा
जानकारी के मुताबिक टीचरों के मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने का मामला संगत दर्शन में उठा था। एक संगत दर्शन के दौरान यह शिकायत आई थी कि टीचरों के फेसबुक और वट्स-ऐप पर व्यस्त रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसके बाद डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की ओर से शिक्षा विभाग को इस संबंध में हिदायत जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed