फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   What are the demands made by the students in front of the administration regarding CCET...

सीसीईटी को लेकर छात्रों ने प्रशासन के आगे क्या मांग रखी... जानिए

Mon, 17 Jan 2022 06:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
What are the demands made by the students in front of the administration regarding CCET...
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग कई साल बाद भी रेगुलर मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई) और पीएचडी की पढ़ाई शुरू नहीं करा पाया है। इसकी मांग कई बार उठी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब छात्रों ने फिर से चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि यह चंडीगढ़ का इकलौता इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां ये कोर्स जल्द शुरू करवाए जाएं, ताकि छात्रों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन

सीसीईटी डिग्री विंग में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। वर्षों से इनकी कक्षाएं लग रही हैं। यहां से पासआउट होने वाले विद्यार्थी रेगुलर एमई व पीएचडी करना चाहते हैं, लेकिन यहां इसकी व्यवस्था नहीं है। इस कारण उन्हें दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ता है। चंडीगढ़ के छात्रों का कहना है कि इसी कॉलेज में यह कोर्स शुरू किए जाने चाहिए ताकि छात्रों को लंबी दौड़ न लगानी पड़े।
विज्ञापन

इनसेट---
यहां प्रोडक्शन, आर्किटेक्चर और इलेक्ट्रिकल का ट्रेड का संचालन नहीं
सीसीईटी डिग्री विंग में छात्र प्रोडक्शन, आर्किटेक्चर और इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई चाहते हैं, लेकिन यहां यह ट्रेड संचालित नहीं हैं। इसके लिए छात्रों ने काफी दबाव बनाया था, पर बात नहीं बनी। सूत्रों का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र से कुछ ट्रेड की पढ़ाई शुरू हो सकती है। हालांकि इस पर अभी मंथन बाकी है। नई ट्रेड का संचालन आसान नहीं है। छात्रों ने अपने पत्र में भी इन ट्रेड संचालन के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed