फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western disturbance will be again active in haryana

हरियाणा में 27 को मौसम फिर ले सकता है करवट, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी

Sun, 23 Feb 2020 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be again active in haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फरवरी में फसलों को दो बार बारिश से सिंचाई करा चुकी पश्चिमी हलचल 27 फरवरी की शाम से हरियाणा में फिर सक्रिय होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम खुश्क रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है। बारिश और ओलावृष्टि से दो दिनों तक तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को हिसार में अधिकतम तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि हवा में ठंडक के कारण धूप ज्यादा नहीं रही। 

विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिर भी दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। उधर, अंबाला में अधिकतम तापमान बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में भिवानी, चंडीगढ़, करनाल, पंचकूला, रोहतक, सिरसा समेत अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे सरसों व गेहूं दोनों की फसलों को लाभ मिलेगा। उधर, भिवानी के कैरू में अल सुबह धुंध छाई रही। बाद में मौसम साफ हो गया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी तक आम तौर पर खुश्क रहेगा, हालांकि इस दौरान बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 फरवरी को रोहतक, हिसार, भिवानी समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद प्रदेश में 28 फरवरी को गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। बता दें कि इससे पहले 5 और 20 फरवरी को भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में अब 11 प्रतिशत अधिक हो चुकी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 1 से 22 फरवरी तक औसतन 29.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 26.8 एमएम बारिश होती है। फसलों पर दो बार मेहरबानी कर चुका पश्चिमी विक्षोभ माह के आखिरी में भी फसलों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।    

प्रमुख शहरों का तापमान

 

  • शहर            अधिकतम        न्यूनतम
  • अंबाला            25.5            11.6
  • भिवानी           23.6            12.5
  • गुरुग्राम          25.0             13.0
  • हिसार            23.7            11.3
  • करनाल         23.0            12.0
  • नारनौल        24.0             7.5
  • रोहतक         23.0             12.8
  • सिरसा         23.8              11.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed