{"_id":"5a23aa134f1c1b4c528b729c","slug":"western-disturbance-again-effective-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी, अगले हफ्ते से कड़ाकेदार ठंड के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी, अगले हफ्ते से कड़ाकेदार ठंड के लिए रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिसंबर के बाद दिन का तापमान 10 डिग्री और रात का तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी हो चुका है। इससे दिन और रात पांच दिसंबर तक गर्म और ठंडे होते रहेंगे।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि पहाड़ों की ठंडी हवा का असर चंडीगढ़ में दिखने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। रात के समय हवा चलने के बाद ठंड बढ़ी है। शहर में अधिकतर पर्यटन स्थल शाम के समय सूने दिखे। दिन का तापमान अधिक होने के कारण सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन में लोग घूमते नजर आए। वहीं, शाम के समय सन्नाटा पसरा रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हरियाणा में ठंड बढे़गी। वहीं, पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
यह रहेगा आने वाले तीन दिन में तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
3 दिसंबर 25.0 9.0
4 दिसंबर 25.0 8.0
5 दिसंबर 25.0 7.5
6 दिसंबर 23.0 7.0