{"_id":"5ec4b98d8ebc3e90813bf7d5","slug":"western-army-command-lieutenant-general-rp-singh-visited-jammu-kashmir-border-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक हरकतें जारी हैं...दुश्मन को जवाब देने को कितनी तैयार सेना, कमांडर ने खुद देखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक हरकतें जारी हैं...दुश्मन को जवाब देने को कितनी तैयार सेना, कमांडर ने खुद देखीं तैयारियां
Wed, 20 May 2020 10:31 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 May 2020 10:31 AM IST
सार
- दस दिनों में वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर का दूसरा दौरा
- कोविड-19 से निपटने के लिए सेना की जरूरी तैयारियां भी देखी
विज्ञापन
वेस्टर्न कमांड के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉर्डर एरिया में दुश्मन देश की ओर से जिस तरह की नापाक हरकतें जारी हैं। उसके मद्देनजर बॉर्डर एरिया पर तैनात सैन्य कोर और यूनिटों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दुश्मनों की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए सेना इस एरिया में तैयार है। इसी तरह की तैयारियों का जायजा लेने 10 दिन के भीतर वेस्टर्न आर्मी कमांड के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने जम्मू के विभिन्न बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा किया।
उन्होंने वहां सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को देखा और सैन्य अफसरों से इस संदर्भ में चर्चा भी की। वहां उन्होंने कोविड-19 से निपटने के लिए सेना की तैयारियों की भी जानकारी भी हासिल की। वेस्टर्न आर्मी कमांडर ने जम्मू मिलिट्री स्टेशन में राइजिंग स्टार कोर की दुश्मनों से निपटने की रणनीति पर स्थानीय सैन्य अफसरों से चर्चा की। कोर की ऑपरेशनल तैयारियों और सुरक्षात्मक परिस्थितियों का भी वेस्टर्न आर्मी कमांडर ने जायजा लिया।
टाइगर डिवीजन के जीओसी से वेस्टर्न आर्मी कमांडर ने सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन और कोरोना महामारी से सेना को महफूज रखने के उपायों पर चर्चा की। आर्मी पब्लिक स्कूल दमाना में बनाई गई आइसोलेशन फैसिलिटी का भी कमांडर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सैन्य टुकड़ियों के जवानों से भी बातचीत की और उनसे महामारी से अलर्ट रहने की अपील की। आर्मी कमांडर ने इस दौरान बीआरओ कठुआ प्रोजेक्ट संपर्क का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उनके साथ ब्रिगेडियर वाईके अहूजा मौजूद रहे। उन्होंने वहां ओईएम अर्जुन सिंह को भी सम्मानित किया।