फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   well done Jamana Lal, caught snatcher after chase

शाबाश! जमना लाल, पीछा कर दबोच लिया झपटमार

Thu, 17 Dec 2020 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
well done Jamana Lal, caught snatcher after chase
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित शराब की दुकान के पास गेम खेल रहे एक बच्चे से झपटमार ने मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की लेकिन पिता ने आरोपी का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जब डीजीपी संजय बेनीवाल व एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के पास पहुंचा तो उन्होंने झपटमार को दबोचने वाले राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी जमना लाल को पांच हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस ने सेक्टर-28/सी निवासी आरोपी सन्नी (19) का एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार रात करीब 8.30 बजे का है। जमना लाल मूलरूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं और गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। मंगलवार रात उनका छह वर्षीय बेटा विशाल सेक्टर-22/बी स्थित एक शराब की दुकान के पास मोबाइल पर गेम खेल रहा था तभी आरोपी सन्नी उसके पास आया और मोबाइल झपटकर भागने लगा। बेटे की आवाज सुनकर जमना लाल ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। सेक्टर-21/22 विभाजित सड़क पर झपटमार जमीन पर गिर पड़ा और जमना लाल ने उसे दबोचकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस उक्त आरोपी को पकड़कर सेक्टर 22 चौकी ले गई, जहां उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद का लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी सन्नी के खिलाफ 15 जून को सेक्टर-19 थाने में भी झपटमारी का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed