फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Welfare Association met the new Joint Commissioner and raised voice against the problems being faced in getting NOC.

Chandigarh News: नए ज्वाइंट कमिश्नर से मिला वेलफेयर एसोसिएशन, एनओसी में आ रही दिक्कतें पर उठाई आवाज

Sat, 25 Apr 2026 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Welfare Association met the new Joint Commissioner and raised voice against the problems being faced in getting NOC.
मनीमाजरा। नगर निगम के मनीमाजरा स्थित सब ऑफिस का नया चार्ज संभालने के बाद जॉइंट कमिश्नर बलबीर राय सिंह ने शुक्रवार शाम कार्यालय पहुंचकर कार्यप्रणाली का जायजा लिया और स्टाफ से मुलाकात की। इसी दौरान मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान एसएस परवाना के नेतृत्व में उनसे मिला और क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मनीमाजरा में मकानों की एनओसी न मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने बताया कि उच्च स्तर पर बनी कुछ शर्तों और प्रक्रियाओं के कारण एनओसी जारी होने में बाधाएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान कमिश्नर या जॉइंट कमिश्नर स्तर पर ही संभव है, इसलिए इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है। इस मौके पर सब ऑफिस के इंचार्ज सुपरिंटेंडेंट डीपी सिंह भी मौजूद रहे। जॉइंट कमिश्नर ने प्रतिनिधिमिंडल को आश्वासन दिया कि वह मनीमाजरा ऑफिस में हफ्ते में एक दिन बैठकर एनओसी की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास करेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुना जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पंकज शर्मा, उप-प्रधान रामभज शर्मा, सुभाष धीमान, राजवीर सिंह भारतीय और रविकांत व्यास, अंक्ति अरोड़ा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed