{"_id":"5f4fe70d8ebc3e546e579461","slug":"weighing-elderly-woman-carrying-gold-chain-flew-cctv-footage-captured-chandigarh-news-pkl3866379114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की डेढ़ तोले सोने की चेन ले उड़े झपटमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की डेढ़ तोले सोने की चेन ले उड़े झपटमार
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया स्थित पंचायत मार्केट के पास बाइक सवार दो झपटमार एक बुजुर्ग महिला के गले से डेढ़ तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला सैर करके घर के बाहर बैठ गई। मलोया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी-379ए और 356 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात बुधवार सुबह करीब 7.50 बजे की है। आशा देवी (65) ने बताया कि वह मलोया में परिवार समेत रहती है। वह सुबह मलोया स्थित पार्क में सैर करने के बाद घर के बाहर आकर बैठ गई। इतने में बाइक सवार दो युवक आशा देवी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मलोया थाना प्रभारी चिरंजीलाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
आशा देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी चेन डेढ़ तोले की थी। वारदात के बाद बुजुर्ग महिला ने आरोपियों के पीछे दौड़कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे फरार हो गए। इनमें एक झपटमार ने नीले रंग की कमीज पहनी थी। पुलिस को वारदात स्थल के पास से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें दोनों संदिग्ध कैद हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।