फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weekend Lockdown Imposed in Chandigarh

फैसला: चंडीगढ़ में भी लगा वीकेंड लॉकडाउन, किसी के भी बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी, शादियों पर रोक नहीं

Fri, 16 Apr 2021 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 02:19 PM IST
सार

शनिवार और रविवार को किसी के भी बाहर निकलने पर रोक रहेगी। सिर्फ अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को ही मंजूरी मिलेगी। 

विज्ञापन
Weekend Lockdown Imposed in Chandigarh
चंडीगढ़ में सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब शनिवार और रविवार को किसी के भी बाहर निकलने पर रोक रहेगी। सिर्फ अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को ही मंजूरी मिलेगी। एडवाइजर मनोज परिदा ने यह जानकारी दी। ये वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


इससे पहले प्रशासन ने मंगलवार को रॉक गार्डन बंद कर दिया था। सुखना लेक को भी शनिवार और रविवार को बंद रखने का आदेश जारी किया था। हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू भी लगाया गया है। वीकेंड लॉकडाउन से एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर कोई असर नहीं होगा। रविवार को ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एडवाइजर मनोज परिदा ने आदेश जारी किया है कि परीक्षा देने जाने वाले बच्चे एडमिट कार्ड दिखा कर यात्रा कर सकेंगे। चंडीगढ़ में लगे वीकेंड लॉकडाउन में शादियां होंगी। दिल्ली की तर्ज पर शादियों के लिए डीसी की तरफ से पास जारी किए जाएंगे। हालांकि इसमें लोगों की संख्या तय होगी। इसके लिए जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं शुक्रवार को चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पुलिस विभाग की तरफ से उन्होंने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने टीके की दूसरी डोज भी लगवा ली थी। उनको अब घर में ही मेडिकल टीम ने क्वारंटीन कर दिया है।

क्या खुलेंगे और क्या रहेगा बंद

  • जिम और स्पा बंद
  • शादी में खुले स्थान पर 100 और बंद में 50 की अनुमति
  • सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजन पर पाबंदी 
  • सीटीयू बस, थिएटर में 50 फीसदी लोग बैठ सकेंगे
  • म्यूजियम, पुस्तकालय, कोचिंग संस्थान बंद
  • होम डिलीवरी की अनुमति
  • बाहरी राज्यों से आने-जाने पर रोक नहीं

चंडीगढ़ में दस्तक दे चुका है कोरोना का नया स्ट्रेन

इससे पहले पीजीआई से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) नई दिल्ली भेजे गए कोरोना जांच के 70 प्रतिशत नमूनों में यूके स्ट्रेन पाया गया है। 20 प्रतिशत नमूनों में कोरोना का 681 एच म्यूटेशन पाया गया है। चिंता की बात यह है कि पीजीआई से भेजे गए कुल 60 नमूनों में से ज्यादातर चंडीगढ़ के मरीजों के हैं। ऐसे में पीजीआई प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग और यूटी प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई है।

पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि मार्च में ही पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग से कोरोना के 60 मरीजों के नमूने एनसीडीसी भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार शाम को मिली। प्रो. जगतराम ने बताया कि पंजाब के साथ अब चंडीगढ़ में भी यूके स्ट्रेन के मिलने से यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति इसलिए भी बेहद गंभीर है क्योंकि कोरोना का यह नया रूप बेहद खतरनाक और तीव्र गति से संक्रमण फैलाने वाला माना जा रहा है। 

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में गुरुवार को रिकॉर्ड 1649 नए संक्रमित मिले। वर्ष 2021 में एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, चार संक्रमितों की मौत की पुष्टि भी की गई। मृतकों में से तीन चंडीगढ़ जबकि एक मोहाली का रहने वाला था। नए संक्रमितों में सबसे अधिक 860 मरीज मोहाली में जबकि चंडीगढ़ और पंचकूला में क्रमश: 412 और 377 लोग संक्रमित मिले। दिनोंदिनों संक्रमितों की बढ़ती संख्या से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed