फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will change due to western disturbance, clouds may appear from tomorrow, then it will rain again

Chandigarh News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कल से छा सकते हैं बादल, फिर होगी बारिश

Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Weather will change due to western disturbance, clouds may appear from tomorrow, then it will rain again
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने से ट्राइसिटी वासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन लोगों को बारिश का इंतजार है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी को आने वाला है। इससे शहर का मौसम बदलेगा और बादल छाने के साथ बारिश की भी पूरी संभावना है।रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि रविवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। बारिश 31 जनवरी या एक फरवरी हो होगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक एके सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ जनवरी माह में सक्रिय हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी को भी आने वाला है। बारिश नहीं होने की वजह से कोहरा एक जगह बैठ गया है। अगर तेज बारिश या तेज हवा चलती तो कोहरा छट सकता था लेकिन फिलहाल अगले कुछ दिन तक ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन की वजहसे बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है कि इस बार जनवरी महीने में एक बूंद बारिश नहीं हुई है। यह सामान्य नहीं है। जनवरी में पहली बार सबसे ज्यादा ठंडे दिन घोषित किए गए। रेड अलर्ट वाले दिन भी इस वर्ष सबसे ज्यादा रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन की वजह से देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

29 जनवरी - 20 - 8

30 जनवरी - 20 - 8

31 जनवरी - 18 - 8

01 फरवरी - 17 - 8

22 फरवरी - 17 - 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed