फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather updates in Chandigarh and Haryana

प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलने वाली राहत, चंडीगढ़ में और बढ़ेगी सूरज की तपिश

Sat, 08 Jun 2019 04:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Weather updates in Chandigarh and Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रचंड गर्मी अभी जारी रहेगी। शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में पारा तीन डिग्री गिरकर 41.1 पर आ गया। सुबह व शाम को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को रात एक बजे से सुबह छह बजे तक आसमान में कहीं-कहीं हलके बादल दिखाई देंगे लेकिन दोपहर 12 बजे तक पारा 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


शाम को फिर 40 डिग्री पर आ सकता है। रविवार को दिन में पारा दो डिग्री बढ़ेगा। सोमवार को भी यही स्थिति रहने की संभावना है। मंगलवार दोपहर बाद आंशिक बादल लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकते हैं। बुधवार को दोपहर का तापमान 40 डिग्री पर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 72 घंटे तापमान चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री तक फिर से पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। 

आसमान साफ रहेगा। इस वजह से तेज धूप रहेगी। 10 जून के आसपास मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है।

गुरुवार से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इससे पहले आए तूफान से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रात व दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। तीन दिन तक राहत रही लेकिन उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दस जून से मौसम में बदलाव आ सकता है। उसके बाद तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed