फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather update: would be rain today in chandigarh

बारिश का इंतजार अब खत्म!, आज मिल सकती है उमस से निजात

Fri, 01 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
weather update: would be rain today in chandigarh
चंडीगढ़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

 पिछले कई दिनों से उमस झेल रहे शहरवासियों के लिए बारिश का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को बारिश के लिए अनुकूल आसार बन रहे हैं। शाम तक शहर में बारिश भी हो सकती है। उसके बाद रात या शनिवार दो जुलाई को शहर में मानसून दस्तक दे देगा। इससे दो और तीन जुलाई को शहर में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


 मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून अच्छी रफ्तार से चल रहा था, लेकिन अरब सागर में उठे एक सिस्टम ने उसे कमजोर कर दिया। इससे मानसून की गति प्रभावित हुई है। पहले 27 जून को मानसून के आने की संभावना जताई गई थी। चंडीगढ़ में मानसून आने का सही दिन 30 जून है, लेकिन नहीं पहुंचा। मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने बताया है कि मानसून अगले 24-36 घंटे में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


 वहीं दूसरी तरफ बारिश न होने से शहर में उमस बढ़ती जा रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। बुधवार की रात काफी गर्म थी। रात का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 83 प्रतिशत व न्यूनतम मात्रा 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वीरवार को कई बार बादल आए, बारिश के आसार भी बने, लेकिन राहत नहीं मिली। हवा चलने की गति भी काफी कम थी। ऊपर से उमस की मात्रा काफी ज्यादा थी, इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया है कि एक जुलाई शाम से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। दो जुलाई को दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास और रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed