फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Punjab, Haryana and Chandigarh, Update news of Weather

Weather Update: पंजाब में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी, 2.4 डिग्री पर कांपा हरियाणा का नारनौल

Mon, 09 Jan 2023 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 11:24 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 13 जनवरी को ही पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 14 और 15 जनवरी को तेज शीतलहर चलेगी। 

विज्ञापन
Weather Update of Punjab, Haryana and Chandigarh, Update news of Weather
chandigarh Weather News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को हरियाणा के तीन जिलों हिसार, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रविवार को जहां 0.4 डिग्री के साथ बालसमंद हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। वहीं सोमवार को नारनौल का तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट आई। रविवार रात को घना कोहरा छाया रहा। बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पंजाब में सोमवार को भी ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। बठिंडा शहर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात साढ़े 11 बजे बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान से सटा है बालसंमद
राजस्थान से सटा होने के कारण बालसमंद में भी रेत के टीले हैं और यह शुष्क एरिया है। हरियाणा की सीमा से लगते राजस्थान के जिलों में तापमान कम या ज्यादा होता है तो इसका असर हिसार जिले पर पड़ता है। रविवार को चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री तो इससे सटे बालसमंद में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बालसमंद में साल 2013 में 6 जनवरी को पारा लुढ़ककर माइनस 1.1 डिग्री तक चला गया था। साल 2021 में एक जनवरी को माइनस 1.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।   

मंगलवार से कोहरे में आएगी कमी
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से घने कोहरे में कमी आएगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पंजाब में 11 और 12 को बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को पंजाब में रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 6.6, बठिंडा में 3.4, चंडीगढ़ में 4.5, जालंधर में 6.3, लुधियाना में 5.3, पठानकोट में 6.6 और पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


शिमला से ज्यादा ठंडा चंडीगढ़
ठंड के मामले में चंडीगढ़ ने शिमला को भी पीछे छोड़ा हुआ है। पिछले पांच दिन से चंडीगढ़ में शिमला से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को अभी राहत भी नहीं मिलने वाली है। कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड डे तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

अगले दो दिन के मौसम का पूर्वानुमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी सुबह और रात को धुंध पड़ने की आशंका है हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को भी सुबह और रात के समय धुंध पड़ने की आशंका है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed