फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update news of punjab and haryana

Weather: फरवरी के पहले सप्ताह से मिलने लगेगी ठंड से राहत, जनवरी अंत में होने वाली बरसात से ठीक होगा मौसम

Mon, 29 Jan 2024 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 09:15 AM IST
सार

पंजाब में तीन दिन धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को फिर से घना कोहरा छाने से दिन का तापमान 2 डिग्री गिर गया और सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया था। सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी है। उसके बाद तीन फरवरी तक बरसात के आसार हैं जिसके बाद मौसम खुलने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Weather Update news of punjab and haryana
पंजाब का मौसम - फोटो : फाइल

विस्तार

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में रातें सर्द कर दी हैं। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में स्थित राज्यों के लोगों को ठंड से राहत मिलने लगेगी। बारिश इसमें अहम भूमिका निभाएगी। इस सप्ताह 31 जनवरी और एक फरवरी को पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। बारिश से कोहरा छंटेगा और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रविवार रात पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के करनाल व हिसार में रातें अत्यधिक सर्द रहीं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में लुधियाना में बीती रात सर्वाधिक सर्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और हिसार में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो इस सोमवार और मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में रातें यूं ही सर्द रहेंगी। वहीं, चंडीगढ़ में रविवार रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी इस माह अधिकांश दिनों में भीषण ठंड और कोहरा का लोगों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है।

हरियाणा में इन जगहों पर बीती रात यह रहा न्यूनतम तापमान
हरियाणा के करनाल में रात के समय न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह अंबाला में 6.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 7.3 और सिरसा में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


पंजाब में इन जगहों पर रहा न्यूनतम तापमान
पंजाब के गुरदासपुर में 6.2, पटियाला में 6.9, बठिंडा में 6.4, फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बीती रात अत्यधिक सर्द रही। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस के पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed