फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather update: monsoon will come chandigarh in 48 hours with heavy rain

गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 48 घंटे में राहत मिलने के आसार

Tue, 28 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
weather update: monsoon will come chandigarh in 48 hours with heavy rain
मौसम

गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अगले 48 घंटे में राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 36-48 घंटे के भीतर मानसून चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। इस समय अरब सागर में अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून अपने तय समय चंडीगढ़ में एंट्री मारेगा।

विज्ञापन


आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून एक जुलाई को पहुंचता है। जिस तरह से मानसून आगे बढ़ रहा था, उससे संभावना व्यक्त की जा रही थी कि मानसून तय समय से दो दिन पहले चंडीगढ़ में पहुंच जाएगा, लेकिन दो दिन से उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। अब मानसून 30 जून तक  पहुंचेगा। 
विज्ञापन


जुलाई का पहला हफ्ता भीगा-भीगा रहेगा
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जुलाई का पहला भीगा-भीगा रहेगा। 30 जून से लेकर 6 जुलाई तक अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। इससे गर्मी और उमस दोनों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। इस पूरे अवधि के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा। इससे अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। एक-दो दिन तो 50 से 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बादल और हल्की बौछारें
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। एक-दो इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार को चंडीगढ़ में बादल छाए रहे। बारिश की संभावना भी बनी, लेकिन बौछारें मोहाली में पड़ीं। इससे तापमान में थोड़ी नरमी देखी गई। दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हालांकि रात का तापमान ज्यादा रिकार्ड किया गया। रविवार रात 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। आने वाले समय में दिन का तापमान 34 डिग्री के आसपास और रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed