{"_id":"6673a2381b2fe31b6b0b9c85","slug":"weather-update-change-in-weather-relief-from-heat-wave-in-haryana-news-in-hindi-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश; गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश; गर्मी से मिली राहत
Thu, 20 Jun 2024 10:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद/महेंद्रगढ़/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद/महेंद्रगढ़/कुरुक्षेत्र
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:19 AM IST
सार
Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हो रही बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के बाद आई हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
सुबह के समय अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री तक आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कई दिनों से सुबह 6 बजे ही झुलसाने वाली सूर्य की तपिश भी नहीं दिखी।
विज्ञापन
उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ.भीम सिंह कुलड़िया ने बताया कि इस हल्की बारिश से फसलों को भी राहत मिली है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा था, लेकिन इस हल्की बारिश ने उन्हें थोड़ी राहत देने का काम किया है।
महेंद्रगढ़ में गर्मी से राहत
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वीरवार सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय मौसम सुहाना हो गया। सुबह 7:30 बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। उत्तर दिशा की ओर से सुबह ठंडी हवा चलने कड़ी धूप से भी राहत मिली।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, वीरवार सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील रहा। हालांकि सुबह के समय बूंदाबांदी नहीं हुई। धूल भरी हवा चलने से तेज गर्मी से भी राहत मिली।
कुरुक्षेत्र में देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। अल सुबह से बारिश हो रही है। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।