{"_id":"64bc3b3d7f519dc8970825b4","slug":"weather-pleasant-due-to-rain-mercury-dropped-by-eight-degrees-relief-from-humidity-chandigarh-news-c-16-sml1026-195951-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, आठ डिग्री गिरा पारा, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, आठ डिग्री गिरा पारा, उमस से राहत
विज्ञापन
चंडीगढ़। शनिवार को झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया। तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश के दौरान सुखना लेक पर पर्यटकों की काफी भीड़ रही और मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में आगे भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली सहित साथ लगते सभी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तामपान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को तापमान 37 डिग्री के आसपास था। शनिवार को लोग बारिश में भीगते हुए नजर आए। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को बारिश में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
26 जुलाई तक बारिश की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से 26 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। लिहाजा लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। शनिवार को देर शाम तक 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। विभाग की ओर से हरियाणा राज्य और चंडीगढ़ में 24 से लेकर 26 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।