{"_id":"5fdb04b28ebc3e3b890712a0","slug":"weather-orange-alert-issued-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: : हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, तीन दिन कड़ाके की सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: : हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, तीन दिन कड़ाके की सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं
Thu, 17 Dec 2020 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में आज का मौसम:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने 17 और 18 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 19 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद ही सर्दी का तीखापन कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस कारण कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और शीत लहर का सितम रहेगा। दिन का तापमान गिरने के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। भीषण सर्दी के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। सुबह-शाम और रात को घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शीतलहर का जोर रहा। पूरे दिन कंपकंपा देने वाली ठंड रही। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में भी सबसे कम रहा। वहीं सिरसा में दिन का तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
लगातार चल रही शीत लहर ने मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। बुधवार को पड़ी कड़ाके की ठंड ने पिछले 7 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो इससे पहले वर्ष 2013 में दिसंबर के महीने में 2.4 डिग्री, 2018 में 2.6 डिग्री तो वर्ष 2019 में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। 2020 में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ही तापमान ने 7 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है। दिन के समय भी बर्फीली हवाएं लगातार चलती रहेंगी और लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। उनका कहना है कि दिसंबर के अंत तक तापमान इससे भी नीचे जा सकता है।