फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather of Punjab Rain in many districts all update

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम, कई जिलों में तेज बरसात, तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

Wed, 31 Jan 2024 08:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 08:30 AM IST
सार

पंजाब में सर्दी का सितम जारी है। सूबे के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 21.6 डिग्री का तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। गुरुवार से आगे तीन दिन का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Weather of Punjab Rain in many districts all update
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मौसम का मिजाज बुधवार को बिगड़ गया। सुबह ही लुधियाना, बठिंडा समेत कई जिलों में तेज बरसात शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए 11 जिलों के संबंध में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। 

विज्ञापन


विभाग के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज गरज व चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला शामिल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं विभाग ने गुरुवार से अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 4 डिग्री का तापमान एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 5.1 डिग्री, लुधियाना का 8.3 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 6.8 डिग्री, बठिंडा का 8.0, फरीदकोट का 7.4 डिग्री, गुरदासपुर का 7.5 डिग्री, जालंधर का भी 7.5 डिग्री और बरनाला का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।


मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट नौ घंटे लेट, सचखंड एक्सप्रेस रद्द
गहरी धुंध और कोहरे का प्रभाव रेल व हवाई यातायात पर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को गहरी धुंध के कारण अमृतसर नांदेड़ साहिब सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार और बुधवार के लिए लिए रद्द कर दी गई है। अमृतसर से उड़ने वाली मलेशिया की फ्लाइट नौ घंटे देरी से उड़ी।

कोहरे के कारण सचखंड एक्सप्रेस कुछ दिनों से करीब 18 से 20 घंटे देरी से चल रही थी जिस को मुख्य रखते हुए रेल विभाग ने इस ट्रेन को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। उधर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी से जाने व आने वाली चार फ्लाइट ने आधा से डेढ़ घंटा देरी से उड़ान भरी। सुबह 8.40 पर जाने वाली मलेशिया की फ्लाइट ने 9 घंटे की देरी से शाम 5:30 बजे उड़ान भरी। रेलवे स्टेशन पर भी 7 के करीब अलग अलग ट्रेन दो से साडे पांच घंटे देरी से आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed