फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather may change from today, possibility of rain

Chandigarh News: आज से बदल सकता है मौसम, बारिश की संभावना

Wed, 13 Sep 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Weather may change from today, possibility of rain
चंडीगढ़। शहर का मौसम बुधवार से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंडीगढ़ के आसपास एक साइक्लोन सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसकी वजह से बुधवार को रुक-रुक कर शहर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को पूरे दिन काफी उमस रही, जिसकी वजह से लोगों ने काफी गर्मी महसूस की। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने ट्राइसिटी में बुधवार के साथ आने वाले कुछ दिनों में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक कुल 1099.1 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed