{"_id":"1fb297b46f60ec11686f28cee0fb44d8","slug":"weather-in-city-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासी ध्यान दें, आज छाए रह सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासी ध्यान दें, आज छाए रह सकते हैं बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे आज फिर से आसमान में बादल छा जाएंगे। हालांकि बारिश नहीं होगी। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ 21 फरवरी को सक्रिय हो रहा है। इस दिन बारिश की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होगी। इससे ठंड भी बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पूरे फरवरी सर्दी रहेगी। 27 फरवरी के बाद ही लोगों के स्वेटर और जैकेट अलमारियों में रखे जाएंगे।